दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संत ज्ञानेश्वर के बच्चों ने सीखा सेल्फ डिफेंस.... एस्सपर्ट ने बताया कि परेशानी का कैसे करें सामना

रायपुर। खुद की सुरक्षा के लिए बच्चों को तैयार करना है तो प्रथम क्लास स्कूल से ही शुरू होती है। ऐसे में राजधानी के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के शिक्षक बच्चों को खुद की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनाना सीखा रहे है।  14 अक्टूबर को शनिवार एक्टिविटी के तहत बच्चों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। एक्सपर्ट ने बच्चों को सिखाया कि आपात स्थिति में कैसे निपटे।

स्कूल के प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि हम स्कूल में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी कराते है। शिक्षिकों ने आज कई अलग-अलग कार्यक्रम कराए। शिक्षिका अराधना लाल ने बताया कि आज के समय बच्चों में सामान्य ज्ञान और समसामायिक जानकारी रहना जरूरी है। ऐसे में हायर सेकंडरी के बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया। जिसका बच्चों ने उत्सुकता के साथ जवाब दिया। वहीं छठवीं से आठवीं तक के बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया।

लाल मैडम ने आगे बताया कि शनिवार एक्टिविटी के तहत बच्चों को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया गया। बच्चों ने अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें और अचानक ही किसी विपत्ति के आने पर का सामना कैसे करें इस बात के लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।