गरबा महोत्सवः मराठी, बंगाली और सनातन संस्कृति नजर आएगी महाराष्ट्र मंडळ में
रायपुर। अपनी संस्कृति को सहेजकर चल रही महाराष्ट्र मंडळ में आज से गरबा महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। पांच दिवसीय इस गरबा महोत्सव में मराठी, बंगाली, गुजराती के साथ पूरी सनातम संस्कृति एक साथ नजर आएगी। जी हां मंडळ ने पांच दिवसीय इस गरबा के लिए अलग-अलग दिन का अलग-अलग ड्रेस कोड तय किया है।
गरबा आयोजन समिति के प्रमुख अजय पोतदार ने बताया कि शक्ति की आराधना का पर्व मंडळ में धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडळ में गरबा का आयोजन पिछले 10 साल से किया जा रहा है। मंडळ में 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक शाम 7.30 बजे से 11 बजे तक गरबा उत्सव होगा।
आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए 19 अक्टूबर पीला, 20 अक्टूबर हरा, 21 अक्टूबर बैगनी और 22 अक्टूबर श्वेत बंगाली थीम पर गरबा का आयोजन होगा। वहीं समापन के दिए 23 अक्टूबर को नवारी/ मराठी वेषभूषा में गरबा खेला जाएगा।