संत ज्ञानेश्वर स्कूल में लगा मेडिकल कैंप... बच्चों के साथ अभिभावकों ने कराई जांच
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित प्रियदर्शिनी नगर स्थित संत ज्ञानेश्वर स्कूल में 6 फरवरी को डॉ कविता मेघानी ( CHILD SPECIALIST AND PEDIATRICION) और उनकी टीम के द्वारा फ्री चेकअप कैंप लगाया गया। प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया की विद्यालय में बच्चों के लिए लगाए गए कैंप में पालकों ने उत्साह पूर्वक अपने बच्चों का चेकअप करवाया। कैंप में जरूरतमंदों को फ्री में दवाइयां का वितरण भी किया गया। पालकों ने इस कैंप को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किये।
अभिभावक जितेश्वरी वर्मा ने बताया कि उन्हें यह सुविधा स्कूल के माध्यम से मिली है, उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने अपने बच्चों तेजस्वी वर्मा दूसरी व रौनक वर्मा चौथी का चेकअप करवाया। वहीं बासमती बघेल ने अपने बच्चों नितेश बघेल दूसरी और भावेश बघेल तीसरी का चेकअप करवाया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर मैडम ने बच्चों के वजन व ऊंचाई से संबंधित जानकारी भी इन्हें दी।
बच्चों के साथ पहुंची पालक गायत्री वैष्णव ने बताया कि बच्चे को सर्दी हो रही थी, तो मैडम ने उन्हें अच्छे से चेकअप कर दवाई दी। उन्होंने अपने बच्चे पियूष वैष्णव कक्षा पांचवी का चेकअप करवाया। इस अति महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित कैंप में डॉक्टर मेघानी के साथ अभिलाष अग्निहोत्री व रोहित चौरसिया का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
प्राचार्य गोवर्धन ने बताया कि पालकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कैंप की भूरि भूरि प्रशंसा की। इसके साथ भविष्य में इसी तरह का आयोजन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। विद्यालय के परंपरा अनुसार सुनिधि रोकड़े मैडम ने डॉक्टर मेघानी का मोमेंटो देकर हार्दिक आभार व्यक्त किया।