महाराष्ट्र मंडल के हनुमान चालीसा पाठ अभियान में बढ़ रहे श्रद्धालु
2024-02-12 10:11 AM
784
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के बूढ़ापारा केंद्र का शनिवार को हनुमान मंदिर में राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा पाठ का अभियान निरंतर जारी है। बड़ी विशेषता यह है कि इस अभियान में श्रद्धालुओं की उपस्थित लगातार बढ़ते जा रही है। शनिवार को बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आस्था काले के नेतृत्व में 16 बार राम रक्षा स्त्रोत और 14 बार हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस अवसर पर हेमा पराड़कर, सौ. गायकवाड़, श्रीमती घाडगे, श्रीमती केलकर, साधना गायकवाड़, अपर्णा मोघे, अर्चना मोघे, सविता साठे, सविता मोघे, हिमाद्री नायक, सीमा नायक, रोशनी पटेल, लिलीमा मंडल, पायल साहू, योगिता नाग सहित कई श्रद्धालुगण उपस्थित थे।