दिव्य महाराष्ट्र मंडल

जागरूकता अभियानः राहगीरों ने मुस्कुराकर भरी हामी.... कहा-जरुर करेंगे मतदान

रायपुर। महाराष्ट्र मंडळ द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के रायपुरा चौक में मंडल के सदस्यों ने हाथों में तख्ती लेकर लोगों से मतदान करने की अपील की। रविवार, 5 मई की शाम रायपुरा अंडरब्रिज के पास चले इस अभियान के दौरान राहगीरों ने मुस्कुराकर हामी भरी और एक सुर में कहा कि हम भी जरूर करेंगे मतदान।

महाराष्ट्र मंडल के कार्यकारिणी सदस्य नमिता शेष ने बताया कि शाम 5 बजे से रायपुरा चौक में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य उपस्थित थे। मंडल के अध्यक्ष अजय काळे और सचिव चेतन दंडवते भी इस अभियान में शामिल हुए। करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों ने मतदान की हमारी अपील को स्वीकार करते हुए मतदान जरूर करने की हामी भरी।

नमिता शेष ने बताया कि इस दौरान भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलानें मंडल के डगनिया और सुंदरनगर केंद्र द्वारा 500 पैकेट मठा का वितरण राहगीरों को  किया गया।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय काळे, सचिव चेतन दंडवते, भावना राजिमवाले, रंजना राजिमवाले, अनुजा महाडिक, अनुभा जाऊलकर, पूर्णिवा बार्वे,  जया बार्वे, अनामिका महाजन, रश्मि डेंगे, चित्रा जावळेकर, माधुरी इंचुलकर, प्रियंका राजपूत, सौम्या इंगले, शुभांगी रुद्रजवार, प्रीति रणधीवे , प्रीति काळे, अभिषेक बक्षी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।