दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एसडीवी स्कूल में 10वीं की टापर बनी जिया, 12वीं में मंथन ने मारी बारी

रायुपर। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गुरुवार, 9 मई को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 95.80 प्रतिशत के साथ जिया रामानी स्कूल में 10वीं की टापर रहीं। वहीं 95.30 अंक के साथ अक्षत द्विवेदी दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 93.83 प्रतिशत अंक के साथ इफ्फत मानो पटेल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं 12वीं आर्ट के मंथन शिंगेवार ने 92.20 अंक के साथ 12वीं में स्कूल के टापर रहे। बच्चों को इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते सहित कार्यकारिणी और स्कूल के प्राचार्य ने पूरे स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दी है। 

प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में स्कूल के बच्चों को प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। 12वीं मैथ्स मुस्कान जुमनानी ने 79.60, सुनैना साहू ने 73.20 और समीर सिंह ने 72.60 फीसद अंक प्राप्त किया। बायोलाजी में 13 छात्र प्रथम और तीन छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जिसमें भावना साहू 81 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सजल साहू 76.80 प्रतिशत के साथ द्वितीय और इराम बानो पटेल 74 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 

प्राचार्य ने आगे बताया कि आर्ट्स में 82 प्रतिशत के साथ मुस्कान देवांगन दूसरे और कोमोलिका नायक 77.40 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कामर्स में  तोषिका अडाऊ ने 90 प्रतिशत, आनंदिता देवांगन 86.60 और रेयांशी साहू 84.60 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण हुई।