आईआरसीटीसी की नई पहल... अब बोलकर बुक कर सकते हैं टिकट... AI ‘AskDisha 2.0’ ने किया आसान
डेस्क। आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग करने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। IRCTC ने अपनी टिकट बुकिंग प्रकिया को अब और सरल कर दिया है। IRCTC अपनी सुविधाओं में वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट AskDisha 2.0 को शामिल किया है। इसकी मदद से यात्री बिना टाइप किए, सिर्फ बोलकर रेल टिकट बुक कर सकते हैं। यह एआई चैटबॉट यात्रा विवरण पूछेगा। जैसे स्टेशन, तारीख और क्लास की जानकारी। यह उपलब्ध ट्रेनें दिखाएगा। यात्री चयन कर फिर भुगतान कर सकते हैं। यह भारत के यात्रियों के लिए सुविधा है।
यह एक चरण-दर-चरण प्रक्रिया है। इसे समझना बहुत आसान है। सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप खोलें। यह आपके कंप्यूटर या मोबाइल पर हो सकता है। होम स्क्रीन पर AskDISHA का आइकन दिखेगा। उस आइकन पर क्लिक करें। AskDISHA पर क्लिक कर “Ticket Book” कहें। चैटबॉट आपसे यात्रा का विवरण पूछेगा। इसमें स्टेशन, तारीख और ट्रेन क्लास शामिल हैं। आपके बताए सभी विवरण के आधार पर। चैटबॉट उपलब्ध ट्रेनों की सूची दिखाएगा। साथ ही समय और सीट की जानकारी भी देगा। अब अपनी पसंद की ट्रेन, क्लास और सीट चुनें। चैटबॉट आपकी दी गई जानकारी को वेरिफाई करवाएगा। जैसे ही जानकारी वेरिफाई होगी। पेमेंट पेज खुल जाएगा। भुगतान पूरा होने पर टिकट बुक हो जाएगी। आपको तुरंत पीएनआर नंबर मिल जाएगा। मोबाइल पर भी टिकट मिल जाएगी।
इस तरह आप IRCTC के वर्चुअल चैटबॉट से अपनी टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। यह टिकट आपके मोबाइल नंबर पर मिलेगी। ईमेल पर भी यह भेजी जाएगी। यात्रा के दौरान आप इसे टीटीई को। दिखा सकते हैं। यह सुविधा यात्रियों का समय बचाएगी।