शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

कानून के छात्रों के लिए सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा अवसर.. कोर्ट मास्टर पदों पर भर्ती

रायपुर। अगर आप कानूनी क्षेत्र में, एक प्रतिष्ठित सरकारी, नौकरी की तलाश में, हैं, तो आपके लिए एक, बड़ा अवसर आया है। भारत के, सर्वोच्च न्यायालय ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) पदों, पर भर्ती निकाली है। ये जाब उन, उम्मीदवारों के लिए हैं, जिनके पास कानून की डिग्री, और शॉर्टहैंड में प्रोफिशिएंसी, है। योग्य और इच्छुक, उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में नौकरी करने का यह सुनहरा अवसर है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, कानून में डिग्री होनी चाहिए। वहीं इंग्लिश शॉर्टहैंड में 120, शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर ऑपरेशन का ज्ञान, और टाइपिंग में 40 शब्द, प्रति मिनट की गति होनी अनिवार्य है। संबंधित क्षेत्र में 5, साल का अनुभव भी आवश्यक है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया तीन चरण में पूरी की जाएगी। शॉर्टहैंड टेस्ट में 7 मिनट में 120 शब्द, प्रति मिनट की गति से, टाइप करना होगा। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, भारतीय संविधान, और कंप्यूटर पर आधारित, होंगे। टाइपिंग स्पीड टेस्ट: कंप्यूटर पर 10, मिनट में 40 शब्द, प्रति मिनट की गति से, टाइप करना होगा। चयनित होने पर उम्मीदवारों, को लेवल-11 के तहत, ₹67,700 प्रति माह का, वेतन मिलेगा।

इसके लिए, ऑनलाइन आवेदन करना, बहुत ही आसान है। सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट, www.sci.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Court Master 2025 भर्ती, के लिए ऑनलाइन आवेदन, लिंक पर क्लिक करें।  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें, और मांगी गई जानकारी भरकर, लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें और, सभी जरूरी दस्तावेजों को, अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान, करें और फॉर्म जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड, करके रखें।