जानिए अंकशास्त्र में अंक 7 का महत्व, अंक सात के व्यक्ति के सकारात्मक दृष्टिकोण
2023-05-12 09:00 AM
336
डेस्क। लक्की नंबर का जीवन में बड़ा महत्व होता है। आमतौर पर जो व्यक्ति जिन दिन जन्म लेता है वहीं उसकी लक्की नंबर होता है। आज हम बात करेंगे अंक 7 की। सात अंक का स्वामी केतु को माना जाता है। कई मतानुसार इस अंक में चंद्रमा के कुछ निष्क्रिय गुणों का भी समावेश होता है। यह एक रहस्यमयी अंक भी माना जाता है। इसमें बहुत सी विशेषताएं होती है।
इस अंक को सभी धर्मो में गूढ़ अंक के रुप में स्वीकार किया गया है। क्योकि सप्ताह में सात दिन होते हैं, स्वर्ग तक जाने के लिए सीढ़ी के सात पायदान होते हैं। इन्द्रधनुष के रंग सात होते हैं, पृथ्वी से भौतिक रुप में सात ग्रह ही दिखते हैं जिनका मानव जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
सात अंक के सकारात्मक पहलू पर एक निगाह डालते हैं। आप शोध, अनुसंधान व विश्लेषणात्मक बातो में रुचि रख सकते हैं। आप जांच पड़ताल तथा अपनी बुद्धि व समझ से ही किसी नतीजे पर पहुंचते हैं ना कि किसी अन्य की बात पर विश्वास करेगें। सात अंक वाले लग चीजों का अवलोकन करते है तब कहीं जाकर उनमें विशेषज्ञता हासिल करते हैं। सात अंत लासे एकांतप्रिय होते हैं। इन लोगों को अकेले रहना पसंद होता है क्योंकि तभी आप ध्यान लगाने में कुशल होते हैं और जीवन के रहस्यों से अवगत होते हैं।
अंक सात वालों के लिए कोई काम करना आपके लिए मुश्किल नहीं होता। आप एक साधारण से क्लर्क से लेकर उच्च पद पर आसीन अधिकारी तक हो सकते हैं। आप प्रोफेसर, सर्जन, गुप्ततर विभाग अथवा खुफिया एजेंसी में काम करने वाले हो सकते हैं अथवा आप फिलोसफर भी हो सकते हैं।
आप कुछ खास किस्म के लोगो से ही मिलते हैं इसलिए आपके बारे में बहुत सी भ्रांतियाँ लोगों के बीच में फैली रहती है। जो लोग आपको ठीक से जानते नही हैं वही आपके विषय में गलतफहमियाँ भी पाल कर रखते हैं। आपकी पसंद और नापसंद पहले से ही तय होती हैं और इन्हें कोई नहीं बदल सकता है। जो आपने तय कर लिया वह तय कर लिया।