शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

10th-12th- Board Exam: पढ़ाई के पहले करें प्लानिंग.... फिजिकल रसायन को फार्मूले के साथ करें याद

रायपुर। 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक आ गई है। ऐसे में बच्चे वार्षिक परीक्षा की तैयारी में जुट गए है। पढ़ाई के बीच बच्चों में तनाव बना रहता है। बच्चे प्रतिदिन घर के साथ स्कूल और ट्यूशन में तैयारी कर रहे है। महाराष्ट्र मंडळ के आजीवन सभासद और ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी में रसायन विषय के शिक्षक सतीष होशंगाबादे ने पढ़ाई को लेकर बच्चों को कई टिप्स दिए।

-          पढ़ाई को लेकर सबसे पहले प्लानिंग की जरूरत है। कितने से कितने समय तय किस विषय की पढ़ाई करनी है, फिर रिवीजन कब से कब करना है। इसकी प्लानिंग बेहद जरूरी है।

-          अच्छे नंबर लाने के लिए 70 फीसद बच्चों की मेहनत और 30 फीसद परफेक्ट टाइम मैनेजमेंट का होता है। 

-          रसायन विषय को तीन भागों में विभक्त किया गया है। इसमें फिजिकल, इन आर्गेनिक व आर्गेनिक पार्ट। तीनों का अध्ययन एक साथ नहीं करना चाहिए। तीनों को अलग-अलग पढ़े।

-          आर्गेनिक रसायन काफी जटिल माना जाता है। इसलिए इसे मेन रिएक्शन कन्वर्जन, कंपलीट द रिएक्शन, डिफरेंस, गिव रीजन व स्टेटमेंट रिएक्शन के क्रम में याद करें।

-          फिजिकल रसायन में इस वर्ष तीन अध्याय है। जिसे फार्मूले के साथ याद करना लाभकारी होगा।

-          फिजिकल रसायन में थ्योरी प्रश्न टापिक के अनुसार  ही पढ़े।

-          इन आर्गेनिक में दो अध्याय है। केमिकल रिएक्शन और कैडिनेशन कामप्लेक्स की तैयारी लिखकर करनी होगी।

-          दिन में तीन से चार घंटे केवल बीते वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करें। वहीं सभी विषयों को प्रतिदिन पढ़ने के आदत डाले।