शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

परीक्षा एक उत्सव... इसे उमंग और उल्लास से मनाएः शताब्दी पांडे

रायपुर। प्रदेश के साथ देश में बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू होने वाला है। मार्च में 10-12 की बोर्ड परीक्षाएं है। ऐसे में जहां बच्चे परीक्षा की तैयारी में जुट गए है, वहीं शिक्षक और अभिभावक भी बच्चों को रिवीजन कराने में पूरा जोर लगा रहे है। इस बीच बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के जरिए बच्चों के मन आने वाल परीक्षा के भय को दूर करना प्रयास किया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में परीक्षा पर्व में महाराष्ट्र मंडळ की सदस्य शताब्दी पांडे शामिल हुई। 
 
शताब्दी पांडे ने कहा कि परीक्षा को उत्सव की तरह देखे। इसे लेकर तनाव बिल्कुल न लें। इसे उमंग और उल्लास के साथ मनाया चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भी इसी बात पर जोर देते है। प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के लिए मंत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने बच्चों से कहा कि परीक्षा आपकी अभी की तैयारी की है पूरे जीवन की नहीं, इसलिए मस्त रहें। परीक्षा केंद्र में हंसते हुए जाइए मुस्कुराते हुए लिए आईए। प्रतिस्पर्धा नहीं अनुस्पर्धा करिए। टेक्नोलॉजी से पढ़ाई रोचक और सरल हो गई इसे जरूर आजमाएं। पढ़ाई के साछ अच्छी नींद सफलता का मंत्र है।  
 
उन्होंने आगे कहा कि जो खेले वह खिले है। परीक्षा में अनुशासन का पालन जरूर करें। परीक्षा के दौरान प्रस्तुतिकरण महत्वपूर्ण है। इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बच्चों से कहा कि कुछ बनने के नहीं कुछ करने के सपने देखिए, और उसे पूरा करने के लिए मेहनत कीजिए।