शिक्षा-कैरियर-लाइफ स्टाइल

भारतीय सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024

रायपुर। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती के लिए इंडियन आर्मी की वेबसाइट- www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।  आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च, 2024 तक है। छत्‍तीसगढ़ से अब तक 15000 युवाओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है। यह सेना में भर्ती के लिए उनके उत्‍साह को दर्शाता है। 

किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण अथवा सहायता के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नया रायपुर के पास स्थित सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष संख्या 0771-2965212, 0771-2965213, पर संपर्क किया जा सकता है।