'जी हां... मैं हूं खलनायक'... घई की पहली पसंद नहीं थे संजू बाबा... पर दर्शकों का मिला अनोखा प्यार
2023-07-28 12:54 PM
1087
सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' संजय दत्त के कैरियर को चार चांद लगाने वाली फिल्म साबित हुई, लेकिन वे इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। एक प्रतिभाशाली पिता (सुनील दत्त) के बेटे को नेगेटिव रोल प्ले कराना और उनका करना यह केवल संयोग था, क्योंकि घई की पहली पसंद उस समय आमिर खान थे। लेकिन नेगेटिव रोल के लिए आमिर ने मना किया, इसके बाद नाना पाटेकर को सोच में रखते हुए पटकथा लिखी गई, लेकिन इस बीच सुभाष घई के दिमाग में संजू बाबा का चेहरा घुमा और फिल्म ब्लॉक बस्टर हो गई।
किसी ने नहीं सोचा था कि संजय दत्त जब नेगेटिव रोल करेंगे तो भी अपने कैरियर को चमका लेंगे। पर, हुआ कुछ ऐसा ही। संजू बाबा ने जब स्क्रीन पर बोला, 'जी हां.. मैं हूं खलनायक' तो थिएटर तालियों से गूंजने लगा। फिर क्या था 'खलनायक' ने संजय के करियर में चार चांद लगा दिए। उन्हें इससे जबरदस्त फैन बेस मिला।
आमिर के मना करने के बाद घई ने नाना पाटेकर को फाइनल करके फिल्म की स्क्रिप्ट लिखना शुरु कर दिया, लेकिन जैसे-जैसे स्क्रिप्ट फाइनल होती गई सुभाष घई को लगा कि नाना इस फिल्म के लिए सही च्वाइस नहीं हैं। फिर सुभाष के मन में संजय दत्त का ख्याल आया। बस, सुभाष घई ने स्क्रीप्ट ली और संजय दत्त के पास पहुंच गए। संजय ने भी फिल्म के लिए हामी भर दी। जिसके बाद बॉलीवुड को एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म मिल गई। हालांकि इस फिल्म में ये रोल अनिल कपूर करना चाहते थे, लेकिन अनिल से पहले ही संजय ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी थी। ऐसे में संजय के साथ सुभाष घई ने ये आइकॉनिक फिल्म की।