मनोरंजन

लोकप्रिय रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन

डेस्क। देश के दिग्गज रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम उन्हें हार्ट अटैक आया था। उन्हें एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां 7 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सयानी 1952 से 1994 के बीच बिनाका गीतमाला रेडियो शो के होस्ट रहे थे। इससे उन्हें गजब की लोकप्रियता मिली थी।

अमीन सयानी देश के ऐसे पहले रेडियो स्टार रहे हैं, जिनका बड़े-बड़े फिल्म स्टार भी सम्मान करते थे। एक जमाना था जब अपने बिनाका गीत मालाकार्यक्रम के माध्यम से आवाज के इस शहंशाह ने अपने नाम और काम की धूम मचा दी थी। हालांकि, पिछले कुछ बरसों से सयानी की तबियत सही नहीं थी। 

अमीन सयानी की मौत से उनके बेटे रजिल सायानी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने बताया कि सयानी को मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। शाम करीब सात बजे उनका निधन हो गया। राजिल ने कहा कि उनके पिता का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा और परिवार जल्द ही एक बयान जारी करेगा।