मुंबई। अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज की अपार सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट का काम शुरु हो गया था। पुष्पा पार्ट 2 की शूटिंग अभी भी जारी है, लेकिन अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुष्पा 2 के इंतजार की घड़िया अब समाप्त होने वाली है।
फिल्म निर्माता की मानें तो पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर इसी साल रिलीज किया जाएगा। निर्माता ने और खुलासा करते हुए बताया कि इसका पहला टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के दिन रिलीज किया जाएगा। अल्लू अर्जुन के ज्यादातर फैंस, खासतौर पर पुष्पा द राइज को देखने वालों की बात की जाए, तो उन्हें पता है कि 8 अप्रेल अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए फिल्म निर्माता ने इस तारीख को टीजर रिलीज करने के लिए चुना है।
बता दें कि साल 2021 में आई पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था और 398 करोड़ की शानदार कमाई का रिकार्ड बनाया था। भारतीय सिने जगत में ब्लॉक बस्टर फिल्म पुष्पा द राइज सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
पुष्पा के पहले पार्ट की अपार सफलता को देखते हुए फिल्म निर्माता को पुष्पा के दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें हैं। वहीं फैंस को टीजर के साथ फिल्म कब रिलीज होगी, इस बात का भी इंतजार है। तो यह तो तय हो गया है कि पहली टीजर 8 अप्रेल को आएगी, वहीं फिल्म रिलीज हो लेकर आ रही बात फैंस को निराश कर सकती है, क्योंकि पुष्पा 2 इस साल रिलीज नहीं हेागी, बल्कि उसे साल 2024 में रिलीज किए जाने की संभावना है। लेकिन तारीख को लेकर अभी कोई भी संकेत नहीं मिले हैं।
