मनोरंजन

अनसूया सेनगुप्ता बेस्ट एक्ट्रेस अवाॅर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला, 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में

डेस्क | 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर के कलाकारों का जमावट लगा हुआ है। जहां भारतीय एक्टर - एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच एक भारतीय एक्ट्रेस ने एक इतिहास अपने नाम कर लिया है | कोलकाता की रहने वालीं अनूसया सेनगुप्ता ने कान्स फिल्म फेस्टिवल, 2024 में अन सर्टन रिगार्ड कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच कर पुरे भारत वर्ष को गौरान्वित कर दिया है। एक्ट्रेस अनसूया सेनगुप्ता इस कैटेगरी का टॉप अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय कलाकार हैं। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'शेमलेस' के लिए मिला है। इस मूवी में अनसूया ने देह व्यापार करने वाली की भूमिका निभाई है, जो एक पुलिस वाले को चाकू मारने के बाद दिल्ली के वेश्यालय से भाग जाती है।

अवॉर्ड जीतने के बाद अनसूया ने कहा, ''सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। "हमें बस बहुत सभ्य इंसान होने की ही जरूरत है।'' इसी के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस का इस जीत के लिए धन्यवाद भी किया।

अनसूया ने अपना यह पुरस्कार 'दुनियाभर में समलैंगिक समुदाय और हाशिए पर जिंदगी जीने वाले समुदायों की बहादुरी को समर्पित किया है। उन्‍होंने अवॉर्ड लेने के बाद अपने भाषण में कहा, 'सभी के लिए समानता की लड़ाई लड़ने के लिए आपको समलैंगिक होने की जरूरत नहीं है। हमें बस बहुत, बहुत सभ्य इंसान होने की जरूरत है।'