देश-विदेश

पीएम मोदी पहुंचे नाइजीरिया तो वहां के मराठियों ने किया पारंपरिक स्वागत

डेस्क। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाइजीरिया की यात्रा पर रवाना हुए है। नाइजीरिया की यह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की पहली यात्रा है। जहां महाराष्ट्र मंडल रेसीडेंट एसोशिएशन आफ नाइजीरिया के प्रतिनिधिय़ों ने प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय मराठी परंपरा से स्वागत किया और मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं प्रधानमंत्री ने मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने के लिए सराहना की।

बतादें कि प्रधानमंत्री मोदी नाइजीरिया की पहली यात्रा कर रहे है। यह पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में हमारा करीबी साझेदार है। उन्होंने कहा कि मेरी यह यात्रा लोकतंत्र और बहुलवाद में साझा विश्वास पर आधारित हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का एक अवसर होगी। मैं नाइजीरिया के भारतीय समुदाय और मित्रों से भेंट होने की भी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूं उन्होंने मुझे हिंदी में हदयस्पर्शी स्वागत संदेश भेजे हैं।

 

एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने लिखा:

नाइजीरिया में, मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। यह वास्तव में सराहनीय है कि वे अपनी संस्कृति एवं जड़ों से कैसे जुड़े हुए हैं।

 

 

----------