स्पीकर ओम बिरला ने जारी किया निर्देश : संसद के गेट पर विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे अब सांसद
नई दिल्ली | लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने निर्देश दिया है कि संसद के किसी भी गेट पर कोई भी सदस्य, सदस्यों का समूह या राजनीतिक दल के सदस्य अब धरना-प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे | संसद के गेट पर विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे सांसद, स्पीकर ओम बिरला ने जारी किया निर्देश |
संसद (Parliament) परिसर में गुरुवार (19 दिसंबर) को हुई धक्का-मुक्की की घटना के तुरंत बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने निर्देश जारी किया है | इस दौरान लोकसभा स्पीकर ने कहा कि किसी भी दल के सांसद को संसद भवन के किसी गेट पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाए। स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों को निर्देश जारी किए हैं कि वे संसद (Parliament) के किसी भी प्रवेश द्वार को अवरुद्ध न करें या वहां किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन न करें।
दरअसल, संसद (Parliament) परिसर में गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे | इसके बाद बीजेपी की ओर से दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धक्का - मुक्की करने से दोनों सांसदों को चोट लगी है | हालांकि, कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया |