देश-विदेश

Watch Video : भरभराकर गिरी मंदिर के भीतर कुंए पर बनी छत... करीब दो दर्जन गिरे भीतर... रेस्क्यू अभियान जारी

इंदौर। रामनवमी के पावन मौके पर मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़ा हादसा हो गया है। घटना बेलेश्वर महादेव मंदिर की है, जहां पर मंदिर के भीतर बावली (कुंआ) बना हुआ है, उस पर छत ढाली गई थी। मंदिर में गुरुवार को हवन-पूजन कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान बावली की छत भरभराकर गिर गई। जिसके चलते करीब दो दर्जन लोग बावली के भीतर गिर गए। 
 
हादसे की जानकारी आग की तरह फैली, जिसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बावली के भीतर गिरे हुए लोगों को बचाने का अभियान शुरु किया गया। बावली में गिरने वालों की वास्तविक संख्या सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि मौके पर करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। 
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने निर्देशित कर दिया था। वहीं हर पल की जानकारी भी सीएम हाउस से ली जा रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि 9 और लोगों को निकालने का काम जारी है। 
----------