अबू आजमी हरा सांप है, उसे लात मारकर…’, सपा विधायक पर क्यों भड़के CM देवेंद्र फडणवीस समेत ये नेता जानें क्या है पूरा मामला
महाराष्ट्र: समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के पंढरपुर वारी पालकी यात्रा (Pandharpur Wari Palki Yatra) पर दिए गए विवादित बयान ने प्रदेश की सिय़ासत को गरमा दिया है। मामले को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना और बीजेपी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “अबू आजमी विवादित बयान देने के शौकीन हैं। उन्हें लगता है कि विवादित बयान देने से उन्हें पब्लिसिटी मिलती है। उन्होंने साफ कहा कि वे अबू आजमी को पब्लिसिटी लायक नहीं समझते, इसलिए उनके बयान का कोई जवाब नहीं देंगे।
बीजेपी के आध्यात्मिक विंग के नेता आचार्य तुषार भोसले ने आक्रामक भाषा में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अबू आजमी हरा सांप है, उसके कमर पर लात मारकर उसे पाकिस्तान भेज देना चाहिए। हमारे पवित्र यात्रा पर टिप्पणी कैसे कर सकता है, हमारी पवित्र यात्रा को ट्रैफिक जाम बोलता है
वहीं शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने भी आजमी पर हमला बोला ह। उन्होंने कहा, “अबू आजमी के बयान से साफ है वो सनातन और हिंदू विरोधी हैं, उनकी बात में कोई सच्चाई नहीं है. देश की जमीन सिर्फ हिंदुस्तान की है, किसी धर्म और संस्था की नहीं। पंढरपुर की यात्रा पर टिप्पणी सही नहीं है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ‘वारी यात्रा’ को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया था। अबू आजमी ने सोलापुर में पंढरपुर में संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम की पालखी यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि इस यात्रा के चलते सड़कों पर जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। अबू आजमी ने सवाल उठाया कि हिंदुओं के त्योहारों पर मुसलमान कोई आपत्ति नहीं जताते, लेकिन जब मुसलमान नमाज अदा करते हैं, तब शिकायतें की जाती हैं।