देश-विदेश

Indian pharma industry : अमेरिका भारतीय दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने की तैयारी में, भारतीय फार्मा इंडस्ट्री पर संकट के बादल

Indian pharma industry : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली दवाओं और तांबा पर भारी टैरिफ लगाने का संकेत दिया है। ट्रंप का कहना है कि दवाओं पर यह टैरिफ 200 प्रतिशत तक जा सकता है। यदि यह निर्णय लागू हुआ, तो भारतीय फार्मा कंपनियों के सामने अमेरिकी बाजार में कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय दवा उद्योग पर बुरा असर पड़ना तय है।

उद्योग जगत से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह एक उभरती हुई स्थिति है। हमें लगता है कि टैरिफ इतना ऊंचा शायद न हो, क्योंकि इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं पर भी लागत का बोझ बढ़ेगा। फिर भी अगर ऐसा होता है तो हमें दवाओं के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं होगा, क्योंकि हमारा कामकाज पहले से ही बेहद कम मार्जिन पर चलता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस कदम का सबसे बुरा असर उन छोटी दवा कंपनियों पर पड़ेगा, जिनकी वित्तीय क्षमता सीमित है। ऐसी कंपनियों को कारोबार समेटने या बड़ी कंपनियों में विलय का कदम उठाना पड़ सकता है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और फार्मा सेक्टर प्रमुख दीपक जोतवानी ने बताया कि अमेरिका भारतीय दवा कंपनियों के लिए सबसे बड़ा बाजार है। अमेरिका में भारतीय कंपनियों की बिक्री उनके कुल राजस्व का करीब 30-40 प्रतिशत होती है। ऐसे में हाई टैरिफ से उनकी कमाई और मुनाफे पर सीधा असर होगा।

    

----------