देश-विदेश

केन्‍द्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी 12 जुलाई को पहुंचेगी गुजरात

नईदिल्ली। केन्‍द्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल और विकसित भारत की कल्‍पना को आगे बढ़ाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहतमहिला एवं बाल विकास मंत्रालयभारत सरकार, 12 जुलाई 2025 को केवडियागुजरात में क्षेत्रीय बैठक आयोजित कर रहा है। बैठक की अध्यक्षता केन्‍द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी करेंगी और इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और गुजरात सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री भानुबेन बाबरिया भी उपस्थित रहेंगी।

बैठक में भाग लेने वाले राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में गुजरातमहाराष्ट्रमध्य प्रदेशराजस्थानगोवादादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं। इन राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। बैठक में सर्वोत्तम कार्य प्रणालियोंनवीन मॉडलों और सफल हस्तक्षेपों की प्रस्तुति भी होगीजिससे पूरे क्षेत्र में पारस्परिक शिक्षा और अनुकरण को प्रोत्साहन मिलेगा।

क्षेत्रीय बैठक की केन्‍द्र और राज्य के बीच रचनात्मक संवाद और तालमेल के लिए एक मंच के रूप में कल्‍पना की गइ्र हैजिसमें मुख्य रूप से मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं - मिशन शक्तिमिशन वात्सल्य और सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 - के कार्यान्वयन को मजबूती प्रदान करना है। मुख्य विचार-विमर्श में सेवा वितरणपोषण ट्रैकर जैसे डिजिटल उपकरणों का एकीकरणफेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएयजैसी उभरती प्रौद्योगिकियों का उपयोगऔर जमीनी स्तर पर प्रौद्योगिकी-सक्षम और एकीकृत सेवा वितरण को बढ़ाने की रणनीतियों जैसे पहलुओं पर चर्चा होगी।

कार्यक्रम के अंतर्गतमंत्रालय "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाएगा। प्रतिनिधि बाल पोषण पार्कस्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी दौरा करेंगे और नर्मदा आरती तथा प्रकाश एवं ध्वनि शो में भाग लेंगेजो विकास के प्रति सांस्कृतिक रूप से निहित और एकीकृत दृष्टिकोण के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

----------