देश-विदेश

आज के ही दिन तय हुई थी भारत-पाकिस्तान के विभाजन की रूपरेखा

डेस्क। तीन जून को इतिहास की कुछ सबसे महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इसका मुख्य 'माउंटबेटन योजना' है, जिसने भारत-पाकिस्तान के विभाजन की रूपरेखा तय की थी। बतादें किभारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान किया था। इसे 3 जून की योजना (Mountbatten Plan) के नाम से भी जाना जाता है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के रूप में दो स्वतंत्र देशों के गठन की घोषणा की गई थी। वहीं 1984 में  ऑपरेशन ब्लू स्टार भारतीय सेना द्वारा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) में छिपे हुए उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया था। वर्ष 2023 में ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा भी आज के नाम दर्ज है।

3 जून की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1918 - गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।

1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।

1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।

2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।

2005 - फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।

2008 -

तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया। केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।

जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।

3 जून को जन्मे व्यक्ति

1982 - तृप्ति मुर्गंडे - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो एकल और युगल खेलती हैं।

1970 - तालारी रंगैय्या - आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ हैं।

1941 - रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।

1930 - जॉर्ज फ़र्नांडिस - एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता थे, जो राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे।

1929 - चिमनभाई पटेल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1924 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।

1912 - सोहराब फिरोजशाह गोदरेज - प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, उद्यमी और गोदरेज समूह के अध्यक्ष थे।

1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।

1867 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।

1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।

3 जून को हुए निधन

2011 - भजन लाल - हरियाणा के कुशल राजनीतिज्ञ तथा तीन बार के मुख्यमंत्री थे।

1994 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व।

1976 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।

1976 - मुनि जिनविजय - प्राचीन भारतीय साहित्य के अन्वेषी, संपादक और पाठालोचक थे।

1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।

1925 - वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।

 

----------