BREAKING NEWS : परिवहन मंत्री का निधन... मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक... अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद जिला अस्पताल में कराया गया था दाखिल
मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 26, 2023
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ… pic.twitter.com/BMTuaI62sr
पुष्कर धामी कैबिनेट में चंदन राम दास के पास दो विभाग समाज कल्याण विभाग और परिवहन विभाग था। दिवंगत मंत्री दास मंगलवार को ही बागेश्वर के खरेही मंडल गए थे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।