पीएम मोदी ने की सूडान में फंसे लोगों की चिंता... पहला जत्था पहुंचा दिल्ली... लगे पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे
#WATCH ऑपरेशन कावेरी के तहत IAF C-130J फ्लाइट 128 भारतीयों को सूडान से लेकर जेद्दा पहुंची, जो चौथा विमान था। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि जेद्दा पहुंचे सभी भारतीयों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाए: केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2023
#OperationKaveri pic.twitter.com/KMwIIotsar
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे लोगों को फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया- भारत आपनों की वापसी का स्वागत करता है। जेद्दा से रवाना होने से पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने विमान के अंदर यात्रियों के एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया था- पीएम नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय को वापस लाने का संकल्प लिया है। ऑपरेशन कावेरी के तहत पहली फ्लाइट 360 भारतीय नागरिकों को लेकर स्वदेश पहुंची। इन नागरिकों को मंगलवार को 'आईएनएस सुमेधा' से पोर्ट सूडान और फिर वहां से सऊदी अरब के जेद्दा लाया गया था। इसके बाद वहां से उन्हें नई दिल्ली लाया गया है।