देश-विदेश

भारतीय मुद्रा को लेकर आया नया अपडेट... क्या सच में जारी होंगे 1 हजार के नोट..! जानिए आरबीआई ने क्या कहा

भारतीय मुद्रा जिसे करंसी भी कहा जाता है, को लेकर अफवाहों का बाजार इन दिनों काफी गर्म है। हाल के दिनों में जबसे 2 हजार के नोट को चलन से बाहर किया गया है, उसके बाद से एक बड़ी खबर चल रही है कि अब दो हजार के नोट के बदले 1 हजार की नई करंसी लॉंच की जाएगी, इसके अलावा गर्म बाजार में यह भी चर्चा है कि 500 के नोट को भी रिप्लेस किया जा सकता है। 

इन तमाम चर्चाओं और खबरों की अटकलों पर आरबीआई ने विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि ना तो भारत सरकार ने 1 हजार के नोट लाने के संबंध में किसी तरह का विचार किया है और ना ही 500 के नोटों को लेकर किसी तरह की चर्चा हुई है। आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत सरकार के निर्देश पर होने वाले सही फैसले की जानकारी दी जाएगी, लिहाजा किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान देना उचित नहीं है। 

नए नोट लेने का ऑफर
पंजाब नेशनल बैंक आपके लिए एक खास तरीके का ऑफर लाया है। जिसमें आप बिल्कुल नए नोट ले सकते हैं। बैंक ने कहा कि आप अपनी नजदीकी शाखा से सम्पर्क कर सकते हैं यहां पर आप नोट व सिक्कों का आदान प्रदान कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार अगर आपके पास पुराने या कटे-फटे नोट हैं तो आपको बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप बैंक की किसी भी शाखा में जाकर नोट बदल सकते हैं। अगर कोई नोट बदलने से मना करता है तो आप इसकी शिकायत भी करा सकते हैं। ध्यान रहें कि नोट की हालत जितनी खराब होगी उतनी ही उसकी कीमत कम हो जाएगी।

यह है RBI की गाइड लाइन 
आरबीआई के मुताबिक, कोई भी फटा हुआ 100, 200, 500 नोट तभी एक्सेप्ट किया जाएगा, जब उसका एक हिस्सा गायब होगा, या जिसके दो से ज्यादा टुकड़े होंगे और आपस में चिपकाए गए होंगे, बशर्ते कि उसका कोई इशेंसियल हिस्सा गायब न हो। करेंसी नोट के कुछ खास हिस्से, जैसे कि-जारी करने वाली अथॉरिटी का नाम, गारंटी और प्रॉमिस क्लॉज, सिग्नेचर, अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी की तस्वीर, वॉटर मार्क जैसी चीजें भी अगर मिसिंग होंगी, तो आपका नोट एक्सचेंज नहीं होगा। गंदे नोट जो बहुत वक्त से बाजार में चलते रहने की वजह से बिल्कुल इस्तेमाल लायक न रह गए हैं, उन्हें भी बदला जा सकता है।
 
----------