मानसून सत्र शुरु होने से पहले... विधानसभा अध्यक्ष की बड़ी घोषणा... नियमित किए जाएंगे सभी संविदा कर्मचारी
2023-07-10 01:48 PM
395
भोपाल। देश के पांच राज्यों में इस साल के अंतिम तक विधानसभा चुनाव होना तय है। इनमें मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्य शामिल है, जिसे लेकर इन प्रदेशों की राजनीतिक हवा तेज हो गईं हैं। क्षेत्रीय राजनीति के साथ ही केंद्रीय स्तर की राजनीति के शामिल होने की वजह से सियासत लगातार गर्म नजर आ रही है।
इसी बीच मध्य प्रदेश में मंगलवार 10 जुलाई से शुरु होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने विधानसभा में तैनात संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। विस अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विधानसभा सचिवालय के कार्मचारियों को नियमित करने का ऐलान किया है। जिसके बाद विस सचिवालय में कार्यभारित कर्मचारी नियमित होंगे।
इसके अलावा विधानसभा के संविदा कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन देने का ऐलान किया है। शासन की नीति के अनुसार 100 प्रतिशत वेतन का लाभ दिया जाएगा। जिसके बाद विधानसभा के 18 संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर नियमित हुए। साथ ही 30 साल से सेवारत 110 कार्यभारित कर्मचारी नियमित हो जाएंगे। मानसून सत्र और आगामी विस चुनाव से पहले ये बड़ी घोषणा है।