देश-विदेश

केंद्र सरकार का देश को बड़ा तोहफा... पीएफ का बढ़ाया ब्याज दर... जानिए, किसे मिलेगा कितना फायदा

सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सब्सक्राइबर्स को बड़ा तोहफा देते हुए PF अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज दर को 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है। 24 जुलाई को जारी सर्कुलर के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए PF अकाउंट में जमा राशि पर ब्याज दर को 8.10% से 0.05% बढ़ाकर 8.15% कर दिया है। देश के साढ़े 6 करोड़ ईपीएफओ मेंबर्स के खाते में अगस्त 2023 तक ये पैसा पहुंचने लगेगा।  

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए मार्च में EPF Account पर 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की थी और इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा था। अब इसे मंजूरी मिल गई है और पीएफ अकाउंट पर मेंबर्स को पहले से 0.05 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफओ ने EPF Account के लिए ब्याज दर 8.10 फीसदी निर्धारित की थी।

यह करीब 40 साल की सबसे कम ब्याज दर है। 1977-78 में EPFO ने 8 फीसदी की ब्याज दर तय की थी. लेकिन इसके बाद से लगातार यह 8.25 फीसदी या उससे अधिक रही। वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 फीसदी, 2017-18 में 8.55 फीसदी, 2016-17 में 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2015-16 में 8.8 फीसदी ब्याज मिलता था। 


 

----------