देश-विदेश

बेटियों के प्रति भेदभाव को दूर करने बनाई गई लाड़ली लक्ष्मी योजना

भोपाल। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों के साथ परिवार और समाज के स्तर पर भेदभाव के कई उदाहरण देखे। इससे उद्वेलित होकर ही लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई। इसके बाद बेटियों और बहनों के लिए निरंतर अनेक योजनाएं बनाई गईं। इन योजनाओं से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का कार्य सफलता पूर्वक हुआ है। इस दिशा में मध्यप्रदेश में निरंतर कार्य हो रहे हैं।

विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीपलियामंडी जिला मंदसौर में किसान सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 1337 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। किसान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ किया। मुख्यमंत्री ने 126 गाँवों से सभा में लाए गए 126 कलश की पूजा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान-कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में कृषि को लाभ का धंधा बनाया जा रहा है। किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 12 हजार रूपये किया गया है। पुरानी सरकार ने किसानों को डिफाल्टर बना दिया था। हमारी सरकार ने उनके ब्याज की राशि भरकर उन्हें फिर से शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसलों के लिये ऋण दिलाना प्रारंभ किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में मैं बहनों को केवल पैसा नहीं दे रहा हूँ, बल्कि बहनों को सम्मान और मान दे रहा हूँ। यह राशि केवल 1 हजार नहीं रहेगी, बल्कि बढ़ा कर इसे 1250 फिर 1500 फिर 1750 फिर 2000 फिर 2250 फिर 2500 फिर 2750 एवं फिर 3000 तक किया जाएगा। अब इसमें 21 से 23 वर्ष की बहनों एवं ट्रैक्टर वाले परिवारों की बहनों को भी शामिल कर लिया गया है। आगामी 10 अगस्त को फिर से सभी बहनों के खाते में 1 हजार की राशि भेजी जाएगी।

----------