देश-विदेश

विधानसभा चुनाव से पहले... प्रदेश में युवाओं को सरकार देगी... बंपर रोजगार की सौगात

भोपाल। साल 2023 के अंत में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होना है। प्रदेश की वर्तमान सरकार अपने आने वाले कल के स्थायित्व के लिए हर तरह की जतन कर रही है। अपने—अपने राज्यों में फिर से सरकार बनाने के लिए हर तरह के दांव खेले जा रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार की सौगात देने का मन बनाया है। 

चुनावी साल में सरकार हर तरह से इस जुगत में लगी है कि सत्ता की चाबी उनके हाथ से छूट ना जाए। लिहाजा हर वर्ग को साधने की कवायद जारी है। वर्तमान में सबसे ज्यादा चमत्कारिक हथकंडा रोजगार को माना जा सकता है। लिहाजा मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने युवाओं को स्थायी रोजगार देने का फैसला किया है। 

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हजारों शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। मंत्री परमार ने कहा कि डेढ साल पहले 42 हजार शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। और चुनाव से पहले 62 हजार पदों पर शिक्षकों की बर्ती होने जा रही है। 

आगे उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अगले तीन महीने में 20 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इतना ही नहीं आगे मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव के बाद हर महीने शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।


 

----------