नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तेज बुखार की वजह से उन्हें तत्काल दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में दाखिल किया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम सोनिया गांधी की निगरानी कर रही है।
बता दें कि सोनिया गांधी 76 वर्ष की हो चुकी हैं। इससे पहले भी मार्च महीने में सोनिया गांधी को तेज बुखार की शिकायत हुई थी, जिसके बाद गंगाराम अस्पताल में ही उनका इलाज चला था, जहां से स्वस्थ होने के बाद वे फिर से राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय थीं।
सोनिया गांधी ने स्वास्थगत दिक्कतों की वजह से ही कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था, जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ और सोनिया गांधी की पहली पसंद रहे मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर जीत हासिल कर पार्टी अध्यक्ष का कमान संभाला।
बहरहाल सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक उन्हें सामान्य बुखार की शिकायत है, किसी तरह के गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं, लेकिन कुछ जांच किए जा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी ज्यादा स्पष्ट हो पाएगी।