देश-विदेश

बिहार में बड़ा रेल हादसा, 4 की मौत.... एक्सप्रेस ट्रेन की सभी बोगियां पटरी से उतरी, 100 से ज्यादा घायल

डेस्क। बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर बुधवार रात को एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी।

जानकारी के अनुसार, आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की छह बोगियां बेपटरी हो गई। ट्रेन हादसे में छह लोगों की मौत हुई हैं और करीब 100 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बिहार के बक्सर में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद गुरूवार सुबह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे घटनास्थल पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, "मुझे जैसे ही इसकी खबर मिली मैंने तुरंत रेल मंत्री, NDRF, SDRF, बिहार के मुख्य सचिव, ज़िलाधिकारी आदि अधिकारियों को सूचना दी। मैं लोगों से अपील करुंगा की वे बड़ी संख्या आएं और पीड़ित लोगों की मदद करें... इस घटना के कारण का पताया लगाया जा रहा है। 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "जैसे ही हमें दुर्घटना के बारे में पता चला, लोग काम में लग गए...चार लोगों की मौत हो गई है... .हम हर किसी की मदद करने जा रहे हैं

  

 

----------