देश-विदेश

सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी "सुभाष अभिनंदन" का उद्घाटन

नईदिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार अपना 134वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर परकानून एवं न्याय (स्वतंत्र प्रभार)संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित एक डिजिटल प्रदर्शनी "सुभाष अभिनंदन" का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी राष्ट्रीय अभिलेखागार में उपलब्ध दस्तावेजों पर आधारित है।

इस अवसर पर मेघवाल ने कहा कि अमृतकाल के इस काल-खंड मेंअपनी जड़ों को मजबूत करने और भविष्य की नींव रखने के लिए अपने इतिहास को प्रस्तुत करनापढ़नालिखना और समझना बेहद जरूरी है, जिस इतिहास ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा, “हमारा मिशन 'विरासत भीविकास भीऔर भारत को हर क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनाना है। पुरालेख क्षेत्र उस दिशा में शानदार तरीके से योगदान दे रहा है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तिगत दस्तावेज भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार में संरक्षित हैं और इन्हें नेताजी पोर्टल (http://www.netjipapers.gov.in/) तथा अभिलेख पटल (https://www.abhilekh-patal.in/jspui/पर देखा जा सकता है। इन अभिलेखों में उनके द्वारा लिखे गए पत्रउनके पिता श्री जानकी नाथ बोस की डायरीआज़ाद हिंद फ़ौज के दस्तावेज़ और उनसे संबंधित कई सरकारी दस्तावेज़ उपलब्ध हैं। 

 

----------