महुआ मोइत्रा के ठिकानों पर CBI का छापा....पूर्व TMC सांसद
डेस्क । सीबीआई ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सीबीआई की टीम कोलकाता स्थित उनके आवासीय परिसरों में छापेमारी शुरू कर दी है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछे जाने के मामले में पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। यह घटनाक्रम केंद्रीय एजेंसी द्वारा महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के कुछ दिनों बाद आया है।