फिल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन
डेस्क। मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik Passes Away) का गुरुवार तड़के 66 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। उनके करीबी दोस्त, अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्वीट करके उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि अभिनेता अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह बॉलीवुड स्टार्स के साथ होली का आनंद उठाते दिखे थे। अब अचानक उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को निराश और दुखी कर दिया है।
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! ???????????? pic.twitter.com/WC5Yutwvqc
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023