देश-विदेश

Actor Satish Kaushik Death: मिस्टर इंडिया के कैलेंडर को लोगों ने किया था खूब पसंद

डेस्क। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्देश और निर्माता सतीश कौशिक का 9 मार्च की सुबह निधन हो गया। 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पैदा हुए सतीश कौशिक 35 दिनों बाद 67 साल के हो जाते। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली में पूरी की थी। जबकि ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज से किया। इसके बाद उन्होंने NSD यानी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग सीखी। साल 1985 में उन्होंने शशि कौशिक के साथ शादी की थी।

 
सतीश कौशिक को उनके द्वारा फिल्म मिस्टर इंडिया में निभाए नौकर कैलेंडर के रोल से सबसे ज्यादा पहचाना जाता है. लेकिन, इसके अलावा भी वे कई अन्य फिल्मों में अपनी एक्टिंग की प्रतिभा दिखाई थी। फिल्म राम लखन व साजन चले ससुराल में हास्य कलाकार के रूप में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था, इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार भी मिला था।
 

सतीश NSD से अभिनय का कोर्स पूरा करने के बाद बतौर सहायक निर्देशक शेखर कपूर के साथ जुड़ गए थे। साथ ही वे उनकी फिल्मों में छोटा-मोटा रोल भी करते थे। 1987 में वे मिस्टर इंडिया फिल्म बनाने का फैसला किया तो सतीश इस फिल्म में एसोसिएट डायरेक्टर थे। इस फिल्म के लिए जब कलाकारों को फाइनल किया जा रहा था तो सतीश के लिए कोई रोल नहीं बच रहा था। ऐसे में उन्होंने नौकर के लिए कई लोगों को रिजेक्ट किया और अंत में अपना नाम सुझाय़ा। जिसे स्वीकार कर लिया गया। 

फिल्म 
अभिनेता अजय देवगन ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा कि आज सुबह सतीश जी के निधन की खबर से नींद खुली।  मैंने ऑन और ऑफ स्क्रीन उनके साथ हंसी-मजाक किया है। उनकी उपस्थिति ने एक फ्रेम भर दिया। जिंदगी में भी हम जब भी मिले वो मेरे चेहरे पर मुस्कान ले आए। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। RIP सतीश जी 
 

सतीश के पिता का पहले ताला-चाबी का बिजनेस थाझ उनके पास कई तरह के लोग आते थेझ उन्हीं में से एक डीलर भी शामिल था जो बात-बात में कैलेंडर शब्द कहता था, यानी कैलेंडर उसका तकियाकलाम था. सतीश ने फिल्म मिस्टर इंडिया के पटकथा व संवाद लेकर जावेद अख्तर साहब को ये नाम सुझाया जिसे उन्होंने भी मान लिया. इस तरह कैलेंडर का नाम आया और ये किरदार निभाकर सतीश कौशिक मशहूर हो गए। आज भी कई लोग उन्हें कैलेंडर के नाम से ही पहचानते हैं।

 

----------