देश-विदेश

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री की बेटी को ED ने भेजा समन... मनी लॉड्रिंग मामले में होगी पूछताछ... सहयोगी हो चुका है गिरफ्तार

दिल्ली। शराब घोटाले और मनी लॉड्रिंग मामले में बुरी तरह से फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया के बाद अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और तेलंगाना की एमएलसी कविता पर भी तलवार लटक रही है। ED ने कविता को समन जारी किया था, जिसके तहत गुरुवार 9 मार्च को उन्हें ED के सामने उपस्थित होना था, लेकन अब 11 मार्च को उन्हें पेश होना होगा। 
 
बता दें क ईडी ने कुछ दिन पहले हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को गिरफ्तार किया था। पिल्लई दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आरोपी है। पिल्लई पर एमएलसी कविता के लिए एक कंपनी में फ्रंटमैन के तौर पर काम करने का आरोप है। इधर ED की चार्जशीट में कविता का नाम है, उनपर आरोप है कि उनके पास शराब कंपनी इंडोस्पिरिट्स में 65 फीसदी हिस्सेदारी है। इस मामले में पिछले साल 11 दिसंबर को भी पूछताछ की गई थी।
 
 

इस पूरे मामले को लेकर कविता ने एक बयान जारी कर कहा, मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि इतने शॉर्ट नोटिस पर समन क्यों जारी किया किया? ऐसा लगता है कि जांच के नाम पर राजनीतिक मकसद छिपे हुए हैं।  ये और कुछ नहीं बल्कि राजनीतिक उत्पीड़न है।

----------