देश-विदेश

BIG NEWS : हवाई अड्डे पर 54 करोड़ के हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार... जल्दी पैसा कमाने के लालच में कर रही थी तस्करी

मुंबई: दिल्ली से 54 करोड़ रुपये की 8 किलो हेरोइन की तस्करी करने वाली एक 30 वर्षीय महिला को जाम्बिया से आने के बाद राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई हवाई अड्डे पर पकड़ा है। आरोपी महिला की पहचान लालरेंगपुई के रूप में हुई है, जिस पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ करने पर उसने कहा कि वह जल्दी पैसा कमाना चाहती थी और एक नाइजीरियाई नागरिक ने हेरोइन ले जाने के लिए उसे 3 लाख रुपये और मुफ्त हवाई टिकट देने का वादा किया था।
 

एक गुप्त सूचना के आधार पर, डीआरआई मुंबई ने अदीस अबाबा से इथोपियन एयरलाइंस से पहुंचे लालरेंगपुई को रोका। उसके सामान की तलाशी लेने पर एक पाउडर बरामद हुआ, जिसके प्रतिबंधित होने का संदेह था। एक अधिकारी ने कहा, "जब हमने पहली जांच किट से पाउडर की जांच की तो उसमें हेरोइन होने की पुष्टि हुई, जिसका वजन लगभग 8 किलो था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत करीब 54 करोड़ रुपये है। इसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया था।" 

----------