देश-विदेश

फूट—फूटकर रोते रहे अनुपम खेर... 45 सालों की दोस्ती को किया याद... देखिए अपने जिगरी यार के साथ के पल

मुंबई। फिल्म जगत में अपने काम और व्यवहार से खास जगह बनाने वाले सतीश कौशिक के अलविदा कहने से प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर बुरी तरह आहत हैं। सच को जानने और समझने के बावजूद शायद उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि बीते 45 सालों से जिस दोस्त के साथ वे अपना हर एक लम्हा बांट रहे थे, वही सतीश चिर निद्रा के आगोश में चले गए हैं। 

उनके अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी अर्थी को कांधा देने वालों की कमी नहीं थी। उनके दोस्तों ने जब अर्थी को कांधे पर उठाया, तो सभी फूट—फूटकर रोने लगे। हर कदम के साथ आंसुओं की धारा बह रही थी। शायद जाने वाला वह दोस्त ही कुछ ऐसा था, जिसके हमेशा के लिए चले जाने का गम, उनके दोस्तों पर मानों पहाड़ बनकर टूट गया हो।
 
 

उन सभी दोस्तों में अनुपम खेर ऐसे मित्र हैं, जिनके बीच 45 सालों से दोस्ती का रिश्ता है। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि 'हम दोनों एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हमारी मेहनत थी, कि आज इस मुकाम तक पहुंच गए, लेकिन जीवन के उस संघर्ष को हमने सीखा है, जाना है।' 
 
सतीश कौशिक के बारे में अनुपम खेर का कहना है कि सतीश के साथ यारी जिंदगी और मौत की सच्चाई तय नहीं कर सकती। मौत केवल जीवन का अंत कर सकती है, किसी रिश्ते का नहीं।
 
----------