देश-विदेश

BREAKING : इन्फ्लुएंजा वायरस ने बढ़ाई चिंता... केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी... केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली बैठक

दिल्ली। कोरोना वायरस से तीन साल बाद उबरते भारत में अब H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में इस वायरस ने अपना पांव पसारना शुरु कर दिया है, तो इसकी वजह से 6 लोगों के मौत की भी जानकारी सामने आ रही है, जिसमें दो लोगों की पुष्टि भी इन्फ्लुएंजा वायरस की वजह से होना सामने आ चुका है। 

भारत में तेजी से बढ़ रहे H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस को लेकर आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने समीक्षा बैठक ली है। वहीं राज्यों को अलर्ट पर रहने और मॉनिटरिंग के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को तत्काल सभी राज्यों के प्रमुखों से स्थिति का जायजा लिए जाने और मॉनिटरिंग पर जोर देने के निर्देश जारी करने कहा है। 
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने केंद्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे राज्यों के संपर्क में रहे, वहां की स्थितियों का जायजा लेते रहें। प्रतिदिन की रिपोर्ट लें और अलर्ट मोड पर रहें। भारत सरकार ने इस खतरनाक वायरस को लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को बढ़ाने पर जोर दे रही है, तो राज्य सरकारों के साथ मिलकर भी काम कर रही है। 
----------