देश-विदेश

BIG BREAKING NEWS : 24 मई 2023 से पहले होगा चुनाव... 17 हजार मतदाता 100 वर्ष पार... तैयारियों के निर्देश

बेंगलुरु। देश में साल 2023 और 2024 चुनावी वर्ष है। हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव हुए हैं, जिनके परिणाम आ चुके हैं और अब बारी कर्नाटक की है, जहां तैयारियां जोरों पर है। राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों का जायजा ले रहा है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बेंगलुरु में मीडिया से चर्चा की, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 तक है। जिसके लिए नई विधानसभा होनी है और उससे पहले चुनाव पूरे होने हैं। 
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक तरह से रणभेरी बज चुकी है और अब तारीखों की औपचारिक घोषणा शेष है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि यहां 17,000 मतदाता 100 वर्ष से अधिक हैं, पहली बार 80 वर्ष के मतदाता जो मतदान केंद्र आने में सक्षम नहीं हैं उनके घर से मतदान करने की व्यवस्था चुनाव आयोग द्वारा करवाई जाएगी। हमारी टीम खुद उनके पास जाएगी।
 

आगे की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने 3 दिनों में सभी राजनीतिक पार्टी से मुलाकात की है। पुलिस-प्रशासन से भी आने वाले चुनाव पर बात की गई। कर्नाटक में 2011 के सेंसस के मुताबिक मतदाताओं की संख्या 6.1 करोड़ है। 224 विधानसभा क्षेत्र हैं,2.62 करोड़ पुरूष और इसके आस-पास ही महिला वोटर है।  

----------