CRIME NEWS : राजधानी में पदस्थ SI ने की... पत्नी और बच्चे की हत्या... फिर उठाया खौफनाक कदम
मध्य प्रदेश: भोपाल के पुलिस मुख्यालय (PHQ) में तैनात सब इंस्पेक्टर ने परिवार के साथ आत्महत्या की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 11, 2023
ACP सुरेश कुमार दामले ने बताया, "हमें इनकी पत्नी और 2 साल के बच्चे के शव मिले हैं। हमें इनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।" pic.twitter.com/M33ZnkqBFP
जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। सुरेश तायडे 2017 बैच के पुलिस सब इंस्पेक्टर थे। शुक्रवार शाम वह अपने घर से करीब 7 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक में मिला। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की तो किसी से संपर्क नहीं हुआ। पुलिस की एक टीम पर घर पहुंची तो नजारा देखकर हैरान रह गई। पत्नी और बच्चे का शव खून से लथपथ मिला था।