देश-विदेश

विधानसभा चुनाव की घोषणा : महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में 13 व 20 नवंबर को

महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव  और झारखंड में दो चरणों ; पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी 

देश के राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा 

झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हर चुनाव में भारत रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी हम नया इतिहास लिखने वाले हैं। झारखंड में इस बार 2.6 करोड़ वोटर वोट डालेंगे।

नई दिल्ली | महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने आज दोनों राज्यों में वोटिंग के तारीखों की घोषणा की। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी | वहीं, झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा | मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "झारखंड (Jharkhand)  की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा | पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे |" 

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है |  इसमें 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे | इसके अलावा उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट, वायनाड (केरल) और नांदेड़ (महाराष्ट्र) लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा | 

झारखंड और महाराष्ट्र के चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हर चुनाव में भारत रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भी हम नया इतिहास लिखने वाले हैं। झारखंड में इसबार 2.6 करोड़ वोटर वोट डालेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में नामांकन की तारीख 18 अक्टूबर है और आखिरी नामांकन 25 अक्टूबर तक किया जा सकता है | नामांकन वापस लेने की तारीख 30 अक्टूबर है | चुनाव दो चरणों में होगा जिसके लिए पहले चरण के लिए मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा | इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे |  

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में नामांकन करने की तारीख 22 अक्टूबर तय की | वहीं इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर रखी गई | वही नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है और वोटिंग की तारीख 20 नवंबर और नतीजों की तारीख 23 नंवबर है | 

चुनाव आयोग ने मतगणना के दौरान नतीजों के रुझानों पर रिपोर्टिंग को लेकर नाराजगी जाहिर की। ईवीएम को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पांच छह महीने पहले ईवीएम की पहले लेवल की चेकिंग होती है। हमारे पास ईवीएम को लेकर 20 शिकायतें आई हैं और हम हर शिकायत का जवाब देंगे, पूरे तथ्यों के साथ, ये हमारा कर्तव्य है। हम उन जवाबों को प्रकाशित भी करेंगे ताकि सभी को पता चल सके। पहली चेकिंग, स्टोरेज रखना फिर उसे बूथ पर ले जाना, फिर स्टोरेज रखना और फिर मतगणना, हर समय पर राजनीतिक पार्टियों के एजेंट्स मौजूद रहते हैं।  

----------