मुंबई में 14 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग : अंधेरी पश्चिम इलाके में
मुंबई में आग लगने की यह हाल की दूसरी घटना है | इससे पहले नवी मुंबई के एनआरआई कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में भी आग लग गई थी |

मुंबई | महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां अंधेरी पश्चिम इलाके में एक 14 मंजिला इमारत में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा करीब सुबह 9 बजे रिया पैलेस की 10वीं मंजिल पर हुआ है। मौके पर अग्निशमन विभाग के कई वाहन पहुंचे हैं। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। आग पर काबू पाने की कोशिश अभी भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 14 मंजिला इमारत रिया पैलेस के 10वें फ्लोर पर आज सुबह भीषण आग लग गई | आग में झुलसने से तीन लोगों की मौत हो गई है | CMO ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची हैं | आग पर काबू पा लिया गया है | मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा, एम्बुलेंस , हाइड्रेंट और टर्नटेबल सीढ़ी भी हैं | गनीमत ये रही कि आग केवल एक आवासीय फ्लैट तक सीमिति रही, इससे बाकी लोगों की जान पर खतरा नहीं पड़ा | पुलिस घटनास्थल की जांच कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग लगने का क्या कारण था |

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना अंधेरी इलाके में हुई, जो कि एक व्यस्त आवासीय क्षेत्र है | स्थानीय निवासियों के लिए यह एक चिंताजनक स्थिति थी, क्योंकि इस इमारत में कई परिवार रह रहे हैं | दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने के प्रयास किए और लगभग नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया | हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है | अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आग कैसे लगी |
इस घटना ने स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं | आग लगने की घटनाएं अक्सर होती हैं, लेकिन जब ये आवासीय इमारतों में होती हैं, तो उनके परिणाम और भी गंभीर हो सकते हैं | स्थानीय लोगों ने आग की इस घटना के बाद इमारत के सुरक्षा मानकों की समीक्षा की मांग की है. लोगों का कहना है कि सभी इमारतों में अग्नि सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से लागू किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके |