बिजली कर्मचारी महासंघ का बिजली मुख्यालय में 13 दिसंबर को प्रदर्शन और आमसभा
रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पॉवर कंपनी में पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, चतुर्थ उच्च वेतनमान, तकनीकी कर्मियों को तकनीकी भत्ता, ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, पदोन्नति सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का पुनः आगाज कर दिया है।
कल 8 दिसंबर 2024 को दुर्ग क्षेत्र में संपन्न छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासांघ के प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें विगत 23अक्टूबर को पॉवर कंपनी के अध्यक्ष के साथ संपन्न वार्ता में सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं किए जाने पर संगठन को आंदोलन की राह पे चलना पड़ा है।
महासंघ के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी 13 दिसंबर को प्रदेश मुख्यालय डंगनिया में द्वारा सभा प्रदर्शन करते हुए पॉवर कंपनी को अंतिम चेतावनी दी जाएगी और मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति में जनवरी से काम बंद हड़ताल किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बीएस राजपूत ने की। बैठक में अखिल भारतीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधेश्याम जायसवाल और राष्ट्रीय पदाधिकारी अरुण देवांगन ने मार्गदर्शन किया।
बैठक का सफल संचालन प्रांतीय महामंत्री नवरतन बरेठ ने किया।बैठक में बिजली कर्मियों की कार्य के दौरान हुई मृत्यु की घटना पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया तथा अंत में दो मिनट का मौन रख कर मृत कर्मियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बैठक का समापन कार्यकारी अध्यक्ष संजय तिवारी ने किया।