रायपुर

अखिल भारतीय विद्युत् सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

छत्तीसगढ़ के अरुण देवांगन महामंत्री और चंद्रशेखर दुबे मंत्री बने 

रायपुर | अखिल भारतीय सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी महासंघ का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन रामेश्वरम में दिनांक 21 व 22 दिसंबर को संपन्न हुआ । बैठक  में 11 प्रदेशों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया । अधिवेशन में सम्पूर्ण देश के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों अधिकारियों को एकजुट करने और इनकी ऊर्जा और अनुभव का उपयोग समाज सेवा में करने का संकल्प लिया गया । विभिन्न प्रदेशों में सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों को होने वाली दिक्कतों का समाधान करने प्रयास करने का भी निर्णय लिया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में भामस के राष्ट्रीय मंत्री व विद्युत प्रभारी राधे श्याम जायसवाल और विद्युत महासंघ के महामंत्री रायकवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्युत् मजदूर महासंघ के महामंत्री किशोरी लाल रायकवार द्वारा चुनाव अधिकारी के रूप में आगामी तीन वर्षों के लिए निम्नानुसार पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के निर्वाचन की घोषणा की । 

अध्यक्ष - अमर सिंह साखला राजस्थान, का. अध्यक्ष - एन चंद्र बाबू  (तमिलनाडु), उपाध्यक्ष - विजय जैन (M.p), देवराज शर्मा (HP), नवल किशोर व (Raj.) शंकर पहाड़े (maharastra) |  महामंत्री अरुण देवांगन छत्तीसगढ़, संयुक्त महामंत्री सरला शर्मा (HP), मंत्री - अरूप सिन्हा (W.B.), विजय कुमार शर्मा(Punjab), राजकुमार (T.nadu), वी एस पालीवाल (Raj.), चंद्र शेखर दुबे (CG) व  राकेश श्रीवास्तव (M.p.) |  वित्त मंत्री - दत्ता धामणकर (maha.), संगठन मंत्री रविन्द्र काड़के (maha.), कार्यालय मंत्री रामेश्वर शर्मा (Raj), कार्यालय मंत्री रामेश्वर शर्मा (Raj), प्रचार मंत्री अखिलेश तिवारी (mp) व कार्यकारिणी सदस्य 25 |