महाकुंभ 2025: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए दुर्ग से टूंडला के बीच 19 जनवरी और 15 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन
रायपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करने रेलवे द्वारा लगातार सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग- टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दुर्ग से टूंडला के बीच व्हाया रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर प्रयागराज फतेहपुर, गोविंदपुरी इटावा के मार्ग में चलाने का फैसला लिया है।
बतादें, महाकुंभ के दौरान ट्रेन में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थसीट की सुविधा उपलब्ध कराने स्पेशल ट्रेनों की सुविधा दी जा रही है। महाकुंभ के दौरान रेलवे के दौरान 3 हजार स्पेशल गाडियां सहित 13 हजार से अधिक रेल गाडियां चलायी जाएंगी। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से पांच जोड़ी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का 28 फेरो के लिए परिचालन किया जा रहा है।
दुर्ग से टूंडला के बीच ट्रेनों की सुविधा
यह गाड़ी 08793 नंबर के साथ दुर्ग से टूंडरा के लिए 19 जनवरी को निकलेगी। गाड़ी 19 जनवरी को दुर्ग से शाम 7.20 मिनट को रवाना होगी। रात 8.10 को रायपुर, 9 बजे भाटापार, 10 बजे उसलापुर, 11.48 को पेंड्रारोड होते हुए अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मैहर के रास्ते अगले दिन सुबह 11:10 बजे प्रयागराज होते हुए रात 8.15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 21 जनवरीको सुबह 5 बजे टूंडला स्टेशन से रवाना होगी। दोपहर 1 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से मैहर, कटनी के रास्ते होते हुए अगले दिन दोपहर 1.50 को उसलापुर, 2.43 को भाटापारा, 3.30 को रायपुर होते हुए शाम 5 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
इस गाड़ी का दूसरा फेरा 08795 नंबर के साथ 15 फरवरी को शाम 7.20 मिनट पर दुर्ग से रवाना होगी। रात 8.10 को रायपुर, 9 बजे भाटापारा, 10 बजे उसलापुर और रात 11.48 को पेड्रारोड पहुंचेगी। वहां से अनूपपुर, शहडोल, कटनी, मैहर के रास्ते अगले दिन 16 फरवरी को सुबह 11:10 बजे प्रयागराज होते हुए रात 8.15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी 08796 नंबर के साथ टूंडला से दुर्ग के लिए 17 फरवरी को 4 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहां से मैहर, कटनी के रास्ते होते हुए अगले दिन 18 फरवरी को दोपहर 2.20 बजे उसलापुर, 3.13 को भाटापारा, शाम 4:55 को रायपुर होते हुए 6:20 को दुर्ग पहुंचेगी।