तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र के केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग : प्लांट में भारी ब्लास्टिंग
रायपुर | तिल्दा नेवरा के औद्योगिक क्षेत्र बरतोरी में स्थित संजय केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है | दो घंटे से प्लांट में भारी ब्लास्टिंग हो रही है | आग की लपटें भारी तेज है, जिससे क्षेत्रवासी भी सहम उठे हैं | घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है | आग बुझाने का काम जारी है ।

जानकारी के मुताबिक, पेंट बनाने वाली इस फैक्ट्री में सुबह तकरीबन आठ बजे एक टैंकर में ब्लास्ट हो गई, जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल अग्निशमन के साथ मौके पर पहुंच गया है | आग की लपटें इतनी तेज है कि पूरा प्लांट बुरी तरह से इसकी चपेट में आ गया है |