रायपुर

महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज ने मनाई संत शिरोमणि नरहरी महाराज की पुण्यतिथि

रायपुर। महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज, रायपुर द्वारा संत शिरोमणि नरहरी महाराज जी की पुण्यतिथि रविवार, 16 फरवरी को चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के मिनी हाल में मनाई गई। समाज के समस्त सदस्यों ने एकजुट होकर उनके दिव्य उपदेशों को स्मरण किया और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की प्रेरणा ली। 

इस अवसर पर महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज अध्यक्ष ध्रुव कुमार बांगरे ने संत नरहरी महाराज के जीवन का विस्तृत वर्णन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत नरहरी महाराज ने भक्ति, सेवा, एकता और सद्भावना का जो संदेश दिया था, वह समाज में प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। समाज ने संकल्प लिया कि उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज कल्याण और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। 

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संत शिरोमणि की पुण्यतिथि में महिला सदस्यों ने भजन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को आध्यात्मिक कर दिया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में समाज के सचिव संतोष प्रभाकर भजे ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट कर सभी का धन्यवाद किया। विशेष कर समाज की कार्यकारिणी का इस कार्यक्रम में सभी सदस्य अपनी गरिमामई उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाया।