रायपुर

गणेश याग के साथ मनाया गया संतश्री गजानन महाराज का प्रकट उत्सव

रायपुर। तात्यापारा स्थित संत श्री गजानन महाराज संस्थान रायपुर में संत श्री के प्राकट्य महोत्सव में गणेश याग का आयोजन किया गया। इस वर्ष के गणेश याग में सम्मिलित आचार्य चारुदत्त जोशी,  शैलेश चिंचोळकर, विवेक अमिन एवं आशिष पंडित, राजा भट्टजी  यज्ञ के पुरोहित एवं यजमान हर्षल बल्लाल सह पत्नी उपस्थित रहे। यज्ञ के पहले सुबह संत श्री की शोडषोपचार पूजा, रुद्राभिषेक हुआ।

गणेश याग और संत श्री के दर्शन के लिए सुबह से भक्त जनोंकी आवाजाही चलती रही। कार्यक्रम में संत श्री गजानन महाराज संस्थान के अध्यक्ष अविनाश बल्लाल,  प्रशांत ढवले, जयंत तापस, जयवंत कुसरे,  आदि लोगों के साथ भक्तजन उपस्थित थे। रात 8 बजे सामूहिक महाआरती  में महिला ने एक समान वेशभूषा व सभी के हाथों में आरती की थाल लिए नजर आई।  शुक्रवार सुबह संतश्री के शोडषोपचार पूजन के उपरांत सुबह 10 बजे सत्यनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा।  जिसमें यजमान राजू टाटीबंध वाले व पंडित विवेक अमीन दोपहर 12 बजे महाआरती  होगी और  दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद भंडारा व भाजी भाकर का वितरण होगा। 

22 फरवरी को श्याम 6 बजे संत श्री की पालक यात्रा मंदिर से प्रारंभ होगी। मंदिर कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने सभी भक्तजनों को अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे।